प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, 20 साल से फरार आरोपी महिला गिरफ्तार

प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, 20 साल से फरार आरोपी महिला गिरफ्तार

भिवाड़ी पुलिस जिला के चोपानकी थाना पुलिस ने हत्या के मामले में 20 साल से फरार चल रही एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। महिला हरियाणा के हिसार से अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने के मामले में 20 साल से फरार चल रही थी और यह चोपानकी थाना क्षेत्र के सारेकला गांव में नाम बदलकर रह रही थी।

20 साल से थी फरार
चोपानकी थाना अधिकारी नंदलाल जांगिड़ ने बताया कि हरियाणा से हिसार की पुलिस ने थाने में उपस्थित होकर फरार महिला के बारे में जानकारी दी। जिस पर मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस क्षेत्र के सारेकला गांव में पहुंची। जहां पर गोपीनीय रूप से फरार महिला के बारे में जानकारी की गई तो इन्द्रसिंह पुत्र मोहनसिंह मेघवाल के घर पर इन्द्रसिंह की पत्नि के रूप में एक महिला मिली। जिसके बारे में पुलिस ने गहनता से जानकारी जुटाई तो इंद्रसिंह ने इस महिला को अपने घर पर गत 6 दिसम्बर से रखना बताया तथा औरत से जानकारी की गई तो उसने अपना नाम मीनू उर्फ सोनिया (46) पत्नि अनिल कुमार बजाज पंजाबी, गली नं. 14 वार्ड नं. 12 श्यामवाली ढाणी शिवनगर जिला हिसार हरियाणा की बताया है जो की अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या के मामले में गत 20 वर्ष से फरार चल रही थी। पुलिस ने महिला को दस्तयाब कर हिसार पुलिस के हवाले कर दिया है।