सरसों के तेल से भरे टैंकर को खुर्द बुर्द करने का था मामला, एक आरोपी को किया गिरफ्तार

सरसों के तेल से भरे टैंकर को खुर्द बुर्द करने का था मामला, एक आरोपी को किया गिरफ्तार

तेल से भरे हुए टैंकर को खुर्द बुर्द करने के मामले में नदबई थाना पुलिस ने कार्रवाई कर सिविल लाइन कानपुर का रहने वाला अमरेश सिंह पुत्र फूल सिंह राजपूत को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार जसवंतनगर थाना अटलबंद के रहने वाले अभिषेक पुत्र अशोक ने गांव लामावनकठ यूपी निवासी टैंकर चालक जीतेन्द्र पुत्र उदयसिंह के खिलाफ नदबई स्थित गर्ग ऑयल मिल से सरसों के तेल से भरे हुए करीब 239.10 क्विटल तेल को खुर्द-बुर्द कर देने का मामला दर्ज कराया था।

जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अमरेशसिंह पुत्र फूलसिंह को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने टैंकर चालक जीतेन्द्र पुत्र उदयसिंह को पूर्व में ही गिरफ्तार कर खाली टैंकर को बरामद कर लिया गया था।