अवैध रूप से चल रहे पटाखों के गोदाम में आग लगी

Aug 19, 2020 - 05:11
Aug 19, 2020 - 03:00
अवैध रूप से चल रहे पटाखों के गोदाम में आग लगी

जयपुर: परकोटे के रिहायशी पानों का दरीबा स्थित शंकर गुर्जर की गली में अवैध रूप से चल रहे पटाखों के गोदाम में मंगलवार दोपहर आग लग गई। सुभाष चौक थाना पुलिस और दमकलकर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। लेकिन... आग बुझाने के बाद गोदाम की सफाई करने के दौरान जो दिखा उससे सभी के हाथ-पांव फूल गए। एक जली हुई लाश पड़ी थी, जो इस गोदाम में काम करने वाला मजदूर था।

कोरोना काल की सबसे दर्दनाक कहानी (यह भी पढ़ें)

घटना के वक्त वही गोदाम में था। एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाकर झारखंड निवासी कमलेश पासवान के शव को एसएमएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस गोदाम का कई बार विरोध कर चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं होती। जिस मकान में गोदाम है, वह अनिल अग्रवाल का बताया रहा है। उसने ग्राउंड फ्लोर अपने भाई पंकज अग्रवाल को पटाखा गोदाम के लिए किराये पर दे रखा था।