Ind vs Aus: इंडियन टीम को हराकर कंगारू टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज अपने नाम की

Nov 29, 2020 - 14:31
Nov 30, 2020 - 12:44
Ind vs Aus: इंडियन टीम को हराकर  कंगारू टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज अपने नाम की

Ind vs Aus 2nd ODI: भारत को दूसरे वनडे में आस्ट्रेलिया ने 51 रन से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त बना ली। इस मैच में कंगारू बल्लेबाजों का प्रदर्शन लाजवाब रहा तो वहीं भारतीय बल्लेबाजों की कोशिश भी शानदार रही। एक तरफ जहां ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 4 विकेट पर 389 रन बनाए तो टीम इंडिया ने भी 50 ओवर में 9 विकेट पर 338 रन बनाए। टीम इंडिया की तरफ से कप्तान विराट कोहली और विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल ने शानदार पारी खेली। 

विराट कोहली ने जहां 87 गेंदों पर 89 रन बनाए तो वहीं केेएल राहुल ने 66 गेंदों पर 76 रन बनाए। केएल राहुल ने अपनी पारी में 5 छक्के व 4 चौके लगाए। अपनी इस पारी के दम पर केेएल राहुल ने कुछ रिकॉर्ड्स भी अपने नाम किए। केएल राहुल ने एक पारी में 5 छक्के लगाकर वीरेंद्र सहवाग की बराबरी कर ली है और उनके साथ संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर आ गए हैं।