अलवर: सिलीसेढ़ झील के पास 3 होटलों में पुलिस की रेड, सेक्स रैकेट में 20 युवक-युवती गिरफ्तार

अलवर: सिलीसेढ़ झील के पास 3 होटलों में पुलिस की रेड, सेक्स रैकेट में 20 युवक-युवती गिरफ्तार

अलवर: जिले में सेक्स रैकेट के मामले नहीं रूक रहे है ऐसा ही एक मामला सामने आया है। रविवार रात को पर्यटन स्थल सिलीसेढ़ झील के पास बने 3 होटलों से 20 युवक-युवतियों को सेक्स रैकेट चलाने के मामले में पकड़ा है। पुलिस ने सिलीसेढ़ झील के पास बाबा होटल, सासु की ढाणी व गुप्ताजी होटल पर सदर थाना पुलिस और अलवर क्यूआरटी की संयुक्त टीम ने दबिश की कार्रवाई की। जिसके चलते यहां से उत्तरप्रदेश व हरियाणा सहित जिले के बहार की करीब 10 युवतियों को पुलिस ने पकड़ा है जबकि आसपास के 10 युवक भी युवतियों के साथ मिले हैं।

सदर थाना पुलिस प्रभारी आईपीएस अधिकारी जेष्ठा ने बताया कि शहर के आसपास के होटलों में सेक्स रैकेट जेसे अनैतिक कार्य होते है। जिसे देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई की है। थाना अधिकारी ने बताया कि फिलहाल पूछताछ जारी है। इसके बाद मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सिलीसेढ़ झील के पास ऐसे कई और होटल है जिनमें सेक्स रैकेट जेसे कार्य होता है। कई बार पुलिस को शिकायतें मिलती रही हैं लेकिन कार्यवाही नहीं हुई। जब कोई नया पुलिस अधिकारी आता है तो उसी समय कभी-कभार कार्रवाई होती है जबकि यहां बड़ी संख्या में देश-विदेश के पर्यटक घूमने आते हैं।