भारत-ऑस्ट्रेलिया तीसरा टेस्ट, दूसरे दिन का खेल आज:पहले दिन कंगारुओं को बढ़त, चार विकेट पर 156 रन बनाए
india-vs-australia-indore-test-day-2-live-score-update-virat-kohli-rohit-sharma-ravindra-jadeja
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट का पहला दिन कंगारुओं के नाम रहा। इंदौर के होलकर स्टेडियम में मेहमान टीम ने स्टंप्स तक पहली पारी में 47 रन की बढ़त बना ली है। स्टंप्स के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 156/4 है।
टीम कैमरून ग्रीन और पीटर हैंड्सकॉम्ब नाबाद हैं, ओपनर उस्मान ख्वाजा (60 रन) ने करियर का 21वां अर्धशतक जमाया, जबकि स्टीव स्मिथ 26 रन बनाकर आउट हुए।
भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने चार विकेट लिए। उनके इंटरनेशनल क्रिकेट में 500 विकेट हो गए हैं। वे 500+ विकेट लेने वाले 7वें भारतीय गेंदबाज बने।
भारत-ऑस्ट्रेलिया तीसरे टेस्ट का स्कोरकार्ड देखें
अब सेशन के अनुसार देखिए पहले दिन का खेल
पहला: स्पिनर्स का दबदबा रहा; पुजारा, जडेजा और अय्यर सस्ते में लौटे
पहले दिन का पहला सेशन ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर्स के नाम रहा। इंदौर की पिच खेल की शुरुआत से ही स्पिनर्स पर मेहरबान रही। ऐसे में टीम इंडिया ने दो घंटे के खेल में 84 रन बनाने में अपने सात विकेट गंवा दिए। विराट कोहली (22 रन) और शुभमन गिल (21 रन) ही कुछ देर टिक सके। शेष बल्लेबाज आते गए और जाते गए। चेतेश्वर पुजारा एक, रवींद्र जडेजा 4 और श्रेयस अय्यर शून्य पर आउट हुए।www.jobonbox.com
दूसरा : कंगारुओं का दबदबा कायम
दूसरा सेशन भी कंगारुओं के नाम रहा। इसमें मेहमान गेंदबाजों ने भारत के तीन विकेट लेकर उसे 109 पर ऑलआउट कर दिया। उसके बाद एक विकेट गंवाकर 71 रन बनाते हुए अपना दबदबा बरकरार रखा।
तीसरा : जडेजा ने कराई भारत की वापसी
यह सेशन मिलाजुला रहा। इसमें ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जहां 85 रन बनाए। वहीं, भारतीय गेंदबाज रवींद्र जडेजा ने 3 और विकेट लिए। इस सेशन में उस्मान ख्वाजा ने करियर का 21वां अर्धशतक जमाया।
ऐसे गिरे ऑस्ट्रेलिया के विकेट
- पहला : ट्रेविस हेड को रवींद्र जडेजा ने LBW कर दिया।
- दूसरा : रवींद्र जडेजा ने लाबुशेन को बोल्ड कर दिया।
- तीसरा : रवींद्र जडेजा ने उस्मान ख्वाजा को डीप मिडविकेट बाउंड्री पर गिल के हाथों कैच कराया।
- चौथा : रवींद्र जडेजा ने स्टीव स्मिथ को केएस भरत के हाथों कैच कराया।
- ख्वाजा-लाबुशेन ने दिलाई मजबूत शुरुआत
12 रन पर पहला विकेट गंवाने के बाद उस्मान ख्वाजा और मार्नस लाबुशेन ने ऑस्ट्रेलिया को मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच 198 बॉल पर 96 रनों की साझेदारी हुई।
Naresh Chouhan 

