Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: 'बिल्ली बिल्ली' गाने का टीजर रिलीज, पूजा हेगड़े के साथ डांस करते दिखे सलमान खान
kisi-ka-bhai-kisi-ki-jaan-new-song-billi-billi-teaser-released-starring-salman-khan-pooja-hegde-romantic-video
सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का नया गाना 'बिल्ली बिल्ली' का टीजर जारी किया है। गाने का टीजर जबरदस्त है।
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की आने वाली फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का फैंस के बीच काफी क्रेज है। फिल्म के रिलीज होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था, जिसे देखने के बाद फैंस इसे लेकर और उत्साहित हो गए। इस बीच अब अभिनेता की फिल्म का नया गाना 'बिल्ली बिल्ली' रिलीज होने वाला है, जिसका टीजर आज उन्होंने जारी किया है।
Naresh Chouhan 

