जयपुर: 28 साल की बहू ने अपने ही घर से पार किए 10 लाख के जेवर
जयपुर: जिले के दूदू कस्बे में शनिवार को एक महिला को 10 लाख के ज्वैलरी के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने करीब 23 दिन पहले हुई एक चोरी के मामले में महिला को गिरफ्तार किया। जिसके पास से सोने और चांदी के आभूषण बरामद किए गए। जिस घर में चोरी हुई आरोपी महिला उसी घर की बहू है। जिसने पूछताछ के दौरान अपना गुनाह कबूल किया। फिलहाल महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक शंकरदत्त शर्मा ने बताया कि 30 जुलाई की रात सूचना मिली थी कि आकोदा गांव में अज्ञात लोगों ने एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। इस दौरा घटनास्थल का निरीक्षण कल चोरी किसी घर के सदस्य द्वारा किए जाने का शक हुआ। घरवालों द्वारा बताया गया कि हार, अंगूठी और पायजेब समेत कुल 10 लाख के सामान की चोरी हुई है।
पूरे मामले की जांच करते हुए पुलिस द्वारा घरवालों से एक-एककर पूछताछ की गई। इस दौरान परिवादी की बहू माया कंवर (28) ने कई बार अपने बयान बदले। जिसके कारण उस पर शक गहरा गया। महिला पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर माया कंवर द्वारा अपना गुनाह कबूल कर लिया गया। जिसके बाद घर के पास बने बाड़े के कमरे से जेवर बरामद किए गए। बताया जा रहा है कि बहू मानसिक रूप से परेशान थी। जिसके कारण उसने इस घटना को अंजाम दिया।


