जयपुर में चौंकाने वाली वारदात:बिस्तर पर पड़ी मिली युवती की लाश, बगल में ही फंदे से लटका मिला युवक
जयपुर: शनिवार को शहर के सांगानेर दवाई फैक्ट्री के पास एक युवक और युवती कमरे में मृत मिले। मौके पर युवक का शव पंखे से लटका हुआ मिला। वहीं, युवती की लाश बिस्तर पर पड़ी मिली। आसपास के लोगों को घटना के बारे में पता लगने पर पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मौके पर पहुंची। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने की आशंका है। ऐसा भी लग रहा है कि युवती की हत्या के बाद युवक ने फंदे पर लटककर जान दे दी।
सांगानेर थाना प्रभारी शिवदयाल ने बताया कि मृतक युवती माया मीणा यहां मकान में किराए पर रहती थी। जो की सवाई माधोपुर की रहने वाली है। परिवार को जानकारी दी गई है। उनके आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची है। युवती की उम्र 25-30 साल के बीच लग रही है। वही, युवक का शव फंदे से लटका मिला। युवक ने बिस्तर पर एक टेबल रखकर फंदा लगाया था।
पुलिस द्वारा फिलहाल शवों की जांच की जा रही है। साथ ही सबूत एकत्रित किए जा रहे हैं। फिलहाल मौके से किसी तरह का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।


