Jogira Sara Ra Ra Box Office Collection Day 1: IB71 के पहले दिन का भी नहीं रिकॉर्ड तोड़ पाई 'जोगीरा सा रा रा', इतनी की कमाई!
jogira-sara-ra-ra-box-office-collection-day-1-nawazuddin-siddiqui-starrer-slow-opening-fails-to-break-ib71-1st-day-friday-record
Nawazuddin Siddiqui Box Office Collection Day 1: नवाजुद्दीन सिद्दीकी और नेहा शर्मा स्टारर 'जोगीरा सारा रा रा' के पहले दिन का कलेक्शन सामने आ गया है, जो कि विद्युत जामवाल स्टारर IB 71 से भी कम है.
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सचनिक के अनुसार, फिल्म 'जोगीरा सारा रा रा' ने पहले दिन केवल 40 लाख की कमाई की है, जो कि आईबी71 के आधी है. हालांकि वीकेंड पर फिल्म की कमाई बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है.
फिल्म की बात करें तो नवाजुद्दीन सिद्दीकी और नेहा शर्मा की रोमेंटिक कॉमेडी 'जोगीरा सारा रा रा' को IMDb रेटिंग 10 में से 7 दी गई है. जबकि दर्शकों का भी अच्छा रिव्यू मिला है. वहीं फिल्म का जबरदस्त प्रमोशन भी देखने को मिला है. लेकिन फिल्म का कलेक्शन कुछ और कहता दिख रहा है.
फिल्म की बात करें तो 'जोगीरा सारा रा रा' लखनऊ के रहने वाले जोगी यानी नवाजुद्दीन सिद्दीकी की कहानी है, जो कि एक शादी करवाने वाली इवेंट कंपनी का मालिक है और जुदाड़ के लिए काफी फेमस है. वहीं उनकी मुलाकात डिंपल यानी नेहा शर्मा से होती है, जो कि शादी नहीं करना चाहती है. इसी के चलते दोनों की मुलाकात होती है. यह सिंपल रोमेंटिक कॉमेडी देखना होगा कि कितना कलेक्शन कर पाती है.


