करीना कपूर खान ने शेयर किया स्पेशल थैंक्यू नोट, बोलीं-बर्थडे विशेज और आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद

Sep 23, 2021 - 10:38
करीना कपूर खान ने शेयर किया स्पेशल थैंक्यू नोट, बोलीं-बर्थडे विशेज और आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद

एक्ट्रेस करीना कपूर ने मंगलवार (21 सितंबर) को अफना 41वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इस खास मौके पर उनके फैंस, फ्रेंड्स, फैमिली मेंबर्स और कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया था। अब बुधवार को करीना कपूर खान ने सभी बर्थडे विशेज के लिए एक स्पेशल थैंक्यू नोट शेयर किया है।

करीना कपूर ने नोट में लिखा, "अभिभूत... आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद। मैंने सभी को जवाब देने की कोशिश की है। क्षमा करें, अगर मैंने किसी को मिस किया। यह एक अद्भुत दिन रहा है।" करीना को अक्षय कुमार, कंगना रनोट, करण जौहर, मलाइका अरोड़ा, करिश्मा कपूर, कृति सेनन और अन्य कई सेलेब्स ने पोस्ट शेयर कर जन्मदिन की बधाई दी थी। बता दें कि करीना ने अपने पति सैफ अली खान और दोनों बेटों- तैमूर ​​​​​​​और जहांगीर के साथ मालदीव में अपना बर्थडे सिलेब्रेट किया।

करीना कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर ने हाल ही में 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म में करीना के अलावा आमिर खान भी लीड रोल में नजर आएंगे। आमिर के साथ 'थ्री इडियट्स' और 'तलाश' के बाद करीना की यह तीसरी फिल्म है। 'लाल सिंह चड्ढा' हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। अद्वैत चंदन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में करीना-आमिर के अलावा नागा चैतन्य अक्किनेनी और मोना सिंह भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म के अलावा करीना फिल्ममेकर करण जौहर की पीरियड ड्रामा 'तख्त' में भी दिखाई देंगी। इस फिल्म में करीना के साथ रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर, जान्हवी कपूर और अनिल कपूर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।