स्काउट एंड गाइड मूवमेंट के पांच जरूरी सबक:बचपन से मिलती है जिम्मेदार बनने की ट्रेनिंग; सीखते हैं टीमवर्क और लीडरशिप

leadership-and-teamwork-learn-5-life-lessons-from-scouts-guide

स्काउट एंड गाइड मूवमेंट के पांच जरूरी सबक:बचपन से मिलती है जिम्मेदार बनने की ट्रेनिंग; सीखते हैं टीमवर्क और लीडरशिप
leadership-and-teamwork-learn-5-life-lessons-from-scouts-guide

22 फरवरी पूरे विश्व में 'वर्ल्ड थिंकिंग डे' के रूप में मनाया जाता है।

इस दिन को मनाने की शुरुआत ‘गर्ल्स स्काउट’ संस्था द्वारा 1932 में की गई थी और इसका उद्देश्य गरीबी, लैंगिक असमानता, पर्यावरण, शिक्षा तक पहुंच जैसे विभिन्न मुद्दों पर विचार करना है।

गर्ल्स स्काउट संस्था का पेरेंट ऑर्गेनाइजेशन ‘स्काउट एंड गाइड मूवमेंट’ हैं, जिसके सदस्यों को 'स्काउट्स' कहते हैं। दुनियाभर में ‘स्काउट एंड गाइड’ मूवमेंट अपने स्काउट्स में वफादार, मददगार, मिलनसार, विनम्र, दयालु, आज्ञाकारी, हंसमुख, मितव्ययी, साफ-सुथरा और बहादुर होने की वैल्यू डालने के लिए प्रसिद्ध है।

करियर फंडा में स्वागत!

स्काउट मूवमेंट के पितामह का जन्म

फरवरी 22, 1857 का लंदन शहर। कड़ाके की सर्दियां खत्म हो रही थीं और दिन बड़े होना शुरू हो चुके थेwww.tourfacility.com

पेडिंग्टन में रहने वाले जाने-माने एकेडेमिक और क्लर्गीमैन रेवरेंड बाडेन पॉवेल के यहां नौवीं संतान जन्म लेती है। यह संतान एक लड़का है, जिसका नाम रखा जाता है रॉबर्ट। यही रॉबर्ट आगे चलकर बनता है सर रॉबर्ट बाडेन पॉवेल। रॉबर्ट को उनके माता-पिता ने आउटडोर एक्टिविटीज और एडवेंचर की वैल्यू के साथ बड़ा किया। इसका परिणाम यह होता है कि बड़े होकर रॉबर्ट ब्रिटिश सेना में भर्ती हो जाते हैं और साउथ अफ्रीका में भेज दिए जाते हैं।

वहां, 1899 से 1902 के बीच द्वितीय बोअर युद्ध के दौरान इस नौजवान ऑफिसर की खोज करने, टोह लेने, किसी स्थान को सुरक्षित रखने और कठिनाई भरी सिचुएशन से बाहर निकलने की नई-नई तकनीकें और विधियां प्रसिद्ध हो जाती हैं। वह स्काउटिंग एंड रेकोनसिएंस (reconnaissance – सुरक्षा, खोज और टोह) पर एक मैन्युअल लिख डालता है, जो ब्रिटिश सैनिकों में बहुत लोकप्रिय होता है।

युद्ध खत्म होने पर रॉबर्ट पाते हैं कि उनका स्काउटिंग मैन्युअल ब्रिटिश सैनिकों के साथ-साथ प्रैक्टिकल स्किल्स और आउटडोर एक्टिविटीज में रुचि लेने वाले लोगों के बीच भी प्रसिद्ध हो गया है। इस तरह जन्म होता है आज 200 से अधिक देशों में फैले 'स्काउट एन्ड गाइड मूवमेंट' का।