मालाखेड़ा के मंडावरा गांव में तेंदुआ का खतरा रात को जंगल से भटक कर गांव में घुसा तेंदुआ, पशु का किया शिकार, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम
गांव वालों ने बताया कि रात को जंगल से भटक कर एक तेंदुआ गांव में घुस गया। जिसने रोहताश शर्मा पुत्र बसंती लाल शर्मा के एक पाड़ा का शिकार कर लिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बालेटा स्थित वन विभाग की चौकी पर दी। सूचना मिलने पर वनपाल देवेंद्र सिंह स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पैरों के निशान मिलने पर शिकार की पुष्टि की और कहा कि घटना की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है। ग्रामीणों ने तेंदुआ को पकड़ जंगल में शिफ्ट कराने की मांग की है।
satveer 

