प्रथम चरण की 1002 ग्राम पंचायतों के चुनाव लिए पर्यवेक्षकों की सूची जारी

Sep 23, 2020 - 01:57
Sep 23, 2020 - 02:31
प्रथम चरण की 1002 ग्राम पंचायतों के चुनाव लिए पर्यवेक्षकों की सूची जारी

पंचायती राज संस्थाओं के प्रथम चरण की 1002 ग्राम पंचायतों में 28 सितंबर को होने वाले चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने 24 जिलों के लिए चुनाव पर्यवेक्षकों की सूची जारी कर दी है। इन पर्यवेक्षकों में भारतीय प्रशासनिक सेवा व राजस्थान प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

उन्होंने बताया कि रणवीर सिंह संधू को अजमेर, शक्ति सिंह राठौड़ को अलवर, नखतदान बारहठ को बाड़मेर, सुखबीर सैनी को भरतपुर, संजय शर्मा को भीलवाड़ा, छगनलाल श्रीमाली को बीकानेर, दुर्गेश कुमार बिस्सा को चूरु, ओम प्रकाश कसेरा को दौसा, प्रेमसुख विश्नोई को धौलपुर, अजीत सिंह राजावत को श्रीगंगानगर, सौरभ स्वामी को हनुमानगढ़, विष्णु चरण मलिक को जयपुर और गोपाल राम बिरदा को जैसलमेर जिले की पंचायतों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।