ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन:लम्बी कूद, 800 और 400 मीटर दौड़ हुई, विजेता टीमों को टीशर्ट और मैडल देकर किया सम्मानित
नेहरू युवा केंद्र संगठन अलवर के ब्लॉक बानसूर में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन आज फ्यूचर डिफेंस एकेडमी के खेल मैदान में हुआ। जिला युवा अधिकारी पंकज यादव और लेखा अधिकारी तोताराम गुर्जर के निर्देशानुसार ब्लॉक स्तरीय खेलों में कबड्डी ,कुश्ती ,लंबी कूद, रस्साकशी और 800 मीटर दौड़ ,400 मीटर दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक विक्रम सिंह गुर्जर और विनोद सैनी ने बताया कि विजेता टीमों को टी-शर्ट, मेडल, प्रमाण पत्र,शील्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मोटिवेशनल स्पीकर यादराम, कृष्ण पहलवान, राज पटेल, अनिल कुमार, परम डिफेंस के डायरेक्टर सोहन लाल यादव, बेस्ट फ्यूचर एकेडमी के भीमराज यादव और रामरतन, शहीद दयाराम गुर्जर युवा मंडल के भीम सिंह गुर्जर (आर्मी), संजू छावडी सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
Naresh Chouhan 

