बजट में सुनिए सरकार:एक बैड पर 2-2 मरीज क्यों, अकेले जनाना अस्पताल को 20 से अधिक स्टाफ की जरूरत

बजट में सुनिए सरकार:एक बैड पर 2-2 मरीज क्यों, अकेले जनाना अस्पताल को 20 से अधिक स्टाफ की जरूरत

अलवर के जनाना अस्पताल में हरियाणा, दौसा, अलवर जिले सहित मेवात के काफी मरीज पहुंचते हैं। तभी तो यहां आए दिन एक बैड पर दो-दो मरीज नजर आते हैं। अब राजय सरकार के बजट में अलवर के जनाना अस्पताल को सबसे अधिक उम्मीद है। यहां 20 से अधिक नर्सिंग स्टाफ व डॉक्टर की जरूरत है। वहीं बैड बढ़ाने भी जरूरी है। ताकि मरीजों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।

जनाना अस्पताल के प्रभारी डॉ टेकचंद ने कहा कि हमारे पास 255 बैड मंजूर हैं। फिर भी यहां 300 बैड लगे हैं। यही नहीं जब मरीज अधिक होते हैं तो एक बैड पर दो-दो मरीज होते हैं। अस्पताल में 90 पर्सेंट महिला स्टाफ हैं। जिनको मातृत्व अवकाश सहित अन्य छुट्टियां भी देना जरूरी होता है। ताकि उनकी पारिवारिक जिम्मेदारी भी चलती रहें।

हरियाणा के अधिक मरीज

जनाना अस्पताल में हरियाणा तक के मरीज आते हैं। मेवात में भरतपुर के काफी मरीज आते हैं। पूरे जिले के मरीज पहुंचते हैं। यहां दवा-जांच सब फ्री हैं। अस्पताल भी साफ सुथरा रखने के प्रयास हैं। आगे मेडिकल कॉलेज के हिसाब से भी इसे विकसित किया जाना है। फिलहाल स्टाफ की अधिक जरूरत है।