भाजपा ने चलाया नव मतदाता अभियान:स्कूलों में नव मतदाताओं को वोट डालने के लिए किया जागरूक, पार्टी से जुड़ने की अपील

भाजपा ने चलाया नव मतदाता अभियान:स्कूलों में नव मतदाताओं को वोट डालने के लिए किया जागरूक, पार्टी से जुड़ने की अपील

भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने नव मतदाता अभियान के तहत आज स्कूलों में और राम नगर कॉलोनी में जाकर नये मतदाताओं को वोट डालने के लिए जागरूक किया।

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता जय आहूजा ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान ही ऐसी प्रक्रिया है जिसके द्वारा प्रत्येक व्यक्ति अपने और अपने क्षेत्र का भविष्य तय करता है केवल अंतर इतना है कि वो अपना वोट सोच समझकर व सही व्यक्ति को दे। जिससे समाज और देश को फायदा हो।इस अवसर पर युवा नेता जय आहूजा के साथ रामगढ़ के पूर्व सरपंच देवेंद्र दत्त ने भी लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर उनके साथ मंडल अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, नरेंद्र चौधरी,प.जले सिंह, गौरव सोनी, अशोक सिंह, विजय शेखावत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।