नाबालिग लड़की काे भगा ले गया पड़ाेसी युवक, दुष्कर्म के केस में पकड़ा गया

नाबालिग लड़की काे भगा ले गया पड़ाेसी युवक, दुष्कर्म के केस में पकड़ा गया

नापासर में एक युवक अपने पड़ाेस में रहने वाली नाबालिग लड़की काे बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पुलिस ने युवक काे दुष्कर्म के आराेप में गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है और लड़की काे बालिका सुधार गृह भेजा है, जहां मजिस्ट्रेट उसका बयान लेंगे।

नापासर निवासी रामचन्द्र भार्गव (22) रविवार काे दिन में अपने पड़ाेस में रहने वाली 15 साल की लड़की काे शादी का झांसा देकर बाइक पर भगा ले गया। लड़की घर पर अकेली थी और उसके परिजन बाहर गए हुए थे। परिजन लाैटे और लड़की नहीं मिली ताे खाेजबीन शुरू की। रात काे पुलिस काे इत्तला दी ताे दाेनाें के नाेखा में हाेने की जानकारी मिली।

पुलिस वहां से दाेनाें काे लेकर नापासर पहुंची। परिजनाें ने नाबालिग लड़की काे भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म का आराेप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। मामले की जांच कर रहे एसएचओ जगदीशप्रसाद ने बताया कि अभियुक्त का लड़की के घर आना-जाना था और वह पहले से संपर्क में था। इसलिए परिजनाें ने दुष्कर्म का अंदेशा जताया है।

अभियुक्त काे गिरफ्तार कर लिया है और लड़की का मेडिकल मुआयना करवाकर उसे बालिका सुधार गृह भेजा गया है। सुधार गृह में उसके मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान हाेंगे। अभियुक्त काे काेर्ट में पेश कर दाे दिन का रिमांड लिया गया है। डाॅक्टर्स की ओर से मेडिकल रिपाेर्ट में दुष्कर्म की स्थिति स्पष्ट नहीं हाेने के कारण डीएनए व अन्य सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए जयपुर भेजा जाएगा।