बीकानेर: येलो अलर्ट-हल्की बारिश हुई अब 3 दिन ऑरेंज अलर्ट

बीकानेर: येलो अलर्ट-हल्की बारिश हुई अब 3 दिन ऑरेंज अलर्ट

बीकानेर: मौसम विभाग के येलो अलर्ट का हल्का असर रहने के बाद अब 17 से 19 अगस्त तक तीन दिन ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उधर, रविवार को दोपहर बाद करीब 15 मिनट हल्की बारिश हुई। शहर के कई इलाकों में सिर्फ तेज हवा चलकर रह गई। मौसम विभाग ने बीकानेर समेत पश्चिमी राजस्थान में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

बाड़मेर: हिस्ट्रीशीटर रेखाराम का अपहरण, बदमाशों ने पीट-पीट कर मार डाला (यह भी पढ़ें)

मौसम विभाग का कहना है कि बीकानेर-जैसलमेर में मानसून ट्रिप बन रही है। क्लाउड बनने से पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक राधेश्याम शर्मा का कहना है कि चेतावनी हालातों को देखकर जारी की गई है। वहीं, गर्मी और उमस से बेहाल शहर में अब तक एक अच्छी बारिश तक नहीं हुई है। इस बीच रविवार को अधिकतम 40.2 और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।