45 किलो दूषित पनीर को कराया नष्ट:नीमराना के पास ततारपुर पुलिस की कार्रवाई, मोटरसाइकिल बरामद

45 किलो दूषित पनीर को कराया नष्ट:नीमराना के पास ततारपुर पुलिस की कार्रवाई, मोटरसाइकिल बरामद

नीमराना के समीपवर्ती ततारपुर थाना पुलिस ने दूषित पनीर सप्लाई करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है और मौके से पुलिस ने 45 किलो दूषित पनीर नष्ट कराया और मोटरसाइकिल भी बरामद की है। ततारपुर थाना प्रभारी शेरसिंह चौधरी ने बताया कि पुलिस ने दूषित पनीर सप्लाई करने वाले सप्लायर अरशद (44)पुत्र इलियास मेव निवासी गुर्जर नंगला पुलिस थाना फिरोजपुर झिरका जिला नूह हरियाणा को नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार अभियुक्त के पास पुलिस ने 45 किलो दूषित पनीर बरामद कर नष्ट करवाया गया है। आरोपी के पास सप्लाई करने के दौरान मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया कि दूषित पनीर सप्लाई का कार्य शादी समारोह में बढ़ती पनीर की मांग पर झिरका फिरोजपुर से नारनौल, महेंद्रगढ़, नांगल चौधरी, बहरोड इलाके में पनीर की सप्लाई करता है।