मौसम का मिजाज:दिनभर बादल छाए रहे, मावठ की संभावना, फसलाें काे हाेगा फायदा

मौसम का मिजाज:दिनभर बादल छाए रहे, मावठ की संभावना, फसलाें काे हाेगा फायदा

माैसम का मिजाज मंगलवार काे कुछ बदला रहा। सुबह बादल व काेहरा छाया रहा। सर्दी में गलनभरा असर था। न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री बढ़कर 11.5 डिग्री रहा। बादलाें के कारण मावठ के आसार बने, लेकिन बारिश नहीं हुई। कला काॅलेज के एसाेसिएट प्राेफेसर विजय वर्मा ने बताया कि जिले में पश्चिमी विक्षाेभ बना हुआ है। इस कारण बादल छाए हुए हैं। यह विक्षाेभ पश्चिमी से पूर्वी राजस्थान की ओर बढ़ गया है।

इससे जिले में भी अब मावठ हाेने की संभावना बन रही है। जिले में छिटपुट बारिश हाे सकती है। आने वाले एक दाे दिन तक ऐसा ही माैसम रहने की संभावना है। इधर, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक छाेटे लाल यादव ने बताया कि जिले में मावठ हाेने पर गेहूं, जाै, चना व सरसाें की पछेती फसल काे फायदा हाेगा। फिलहाल बादल छाने से पाला पड़ने की आशंका नहीं है। मोती डूंगरी से लिया गया कॉलेज कैंपस का यह दृश्य।