नीमराना में झलक 2023 का आयोजन:राजकीय स्कूल में भामाशाहों का किया सम्मान, विकास कार्यों का हुआ उद्घाटन

नीमराना में झलक 2023 का आयोजन:राजकीय स्कूल में भामाशाहों का किया सम्मान, विकास कार्यों का हुआ उद्घाटन

राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय नीमराना का वार्षिकोत्सव,भामाशाह सम्मान समारोह,प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को पुरस्कार वितरण एवं विदाई समारोह हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम की थीम झलक 2023 रखी गयी थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता नीमराना नगर पालिका चेयरमैन माया गुप्ता के द्वारा की गई। समारोह के मुख्य अतिथि ललित मोहन माथुर और उनकी पत्नी रीता माथुर रहीं। इस दौरान उनकी ओर से स्कूल में एक लाइब्रेरी का निर्माण, आई सी टी लैब के लिए 12 कम्प्यूटर, फर्नीचर सहित 10 लाख की राशि विद्यालय को भेंट की गई।

इस अवसर पर भामाशाह रमेश खंडेलवाल,कृष्ण कुमार गुप्ता जिन्होंने एक कमरे का जीणोद्धार में 2 लाख रुपए राशि से करवाया। इस दौरान अवधेश यादव नीट यूनिवर्सिटी के फाउंडर, भामाशाह बलवन्त सोनी, डॉ. बनवारी लाल जोशी जिनके द्वारा एक इन्वेंटर भेंट किया गया। इस अवसर पर संजय टेलर ,शिक्षाविद राजसिंह चौहान, घीसाराम शर्मा ,महेंद्र कुमार खंडेलवाल ,भूपसिंह सैनी, गजेन्द्र सिंह चौहान,व्याख्याता सुनीता यादव,भीमसिंह सोनी, चितर सिंह चौहान, अजित जोशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

इस दौरान महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह चौहान और स्कूल के स्टाफ द्वारा अतिथियों का पगड़ी और सम्मान प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मान स्वागत किया गया