देवनारायण महाराज की 1111वीं जयंती मनाई:समाज के लोगों ने लिया उनके आदर्श पर चलने का संकल्प

देवनारायण महाराज की 1111वीं जयंती मनाई:समाज के लोगों ने लिया उनके आदर्श पर चलने का संकल्प

सरदार वल्लभभाई पटेल गुर्जर छात्रावास में लोक देवता देवनारायण महाराज का 1111 वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान समाज के सभी गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कृषि मंडी चेयरमैन माडाराम गुर्जर ने बताया कि इस दौरान समाज के लोगों को परोपकार की भावना करते हुए भाईचारे से रहने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि देवनारायण महाराज हमारे आराध्य देव हैं। इस दौरान समाज के सभी जनप्रतिनिधियों ने देवनारायण महाराज की जयंती पर समाज हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में भौरेलाल बागड़ी, कृषि मंडी चेयरमैन माडाराम गुर्जर, सूबेदार जयसिंह, कैलाश कसाना, देवनारायण विकास समिति अध्यक्ष भूपसिंह चंदेला और सांवत चनेजा सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।