बानसूर में बिजनेसमैन से कट्टा दिखाकर लूटे 6.50 लाख:बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने किया सिर पर हमला, गोदाम बंद करने आया था युवक
बानसूर में एक व्यापारी से लूट की बड़ी घटना सामने आई है। जिसमें बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशो ने व्यापारी के बेटे को कट्टा दिखाकर 6.50 लाख रूपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। वहीं व्यापारी के बेटे ने विरोध किया तो बदमाशों ने व्यापारी के बेटे और भाई के सिर पर कट्टे से वार कर दिया।
बाइक पर सवार होकर आए थे बदमाश
जानकारी के अनुसार घटना शाम करीब साढ़े सात बजे बानसूर के किसान कॉलोनी की है। जहा मानसी मार्केट में किराना के व्यापारी मुकेश शेखावत के पुत्र चिराग शेखावत अपनी दुकान बंद कर ताऊ सुनील शेखावत के साथ किसान कॉलोनी में गोदाम बंद कर रहें थे। इसी दौरान पीछे बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने कट्टा दिखाकर व्यापारी के बेटे से 6.50 लाख रूपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। वही जब चिराग और उनके ताऊ सुनील शेखावत ने बदमाशों से हाथापाई की तो बदमाशों ने व्यापारी के बेटे और उसके ताऊ के सर में कट्टे से वार कर घायल कर दिया और रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए।
गोदाम बंद करने आया था युवक
व्यापारी के पुत्र चिराग शेखावत ने बताया कि वो अपनी किराना की दुकान बंद कर अपने ताऊ के साथ किसान कॉलोनी में स्कूटी पर सवार होकर गोदाम बंद करने गया था। वही गोदाम बंद करते समय पीछे से बाइक पर दो बदमाश आए और कट्टा दिखाकर रूपयों से भरा बैग छीनने लगे। इसी दौरान बदमाशों ने मेरे और ताऊ पर कट्टे से वार कर दिया और साढ़े छ लाख रुपए से भरा बैग लेकर फरार हो गए। वही ताऊ सुनील को सर में चोट आई है। जिनको बानसूर उप जिला अस्पताल ले जाया गया। वही इसकी सूचना बानसूर पुलिस को दी गई।
वहीं मामले की सूचना बानसूर थाना पुलिस को दी गई। जिस पर थाना प्रभारी हेमराज सराधना मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। जिसके बाद पुलिस आस-पास के सीसीटीवी खंगालने में जुटी थी।
Naresh Chouhan 

