गोंद कतीरे के सेवन से लिवर की गर्मी हो सकती है दूर, बस रोज इस तरह से करें सेवन
Gond katira health benefits : लिवर हमारे शरीर का अहम हिस्सा है. इसमें जरा सी भी गड़बड़ी आपके पूरे स्वास्थ्य पर बुरा असर डालती है. यह पाचन तंत्र दुरुस्त रखने में मदद करता है. ये शरीर में विटामिन और मिनरल्स को स्टोर करता है. इसलिए आपको डाइट में उन फूड्स को शामिल करना चाहिए, जो आपके लिवर को मजबूती दे सकें. लिवर को हेल्दी रखने के लिए आपको तली-भुनी चीजों से दूर रहना चाहिए. आपको ज्यादा फैट और चीनी के सेवन से भी बचना चाहिए. क्योंकि इससे आपके पेट में गर्मी हो सकती है.
गोंद कतीरा कैसे रखता है लिवर का ख्याल - How Gond Katira takes care of the liver
- यह एक जड़ी बूटी है, जो शरीर से विषाक्त पदार्थ को निकालने मदद करती है. ये प्राकृतिक डिटॉक्सिफायर की तरह काम करता है, जिससे शरीर से मल मूत्र के सहारे सारे टॉक्सिन्स निकल आते हैं.
- गोंद कतीरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो लिवर की सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं. साथ ही यह लिवर की सूजन को कम करने में मदद करता है.
- इसमें विटामिन और मिनरल्स होते हैं, जो लिवर के कार्यों को सुधारने में मदद कर सकते हैं. यह लिवर के कार्यों को प्रभावी ढंग से करने में मदद करता है.
- गोंद कतीरा में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो लिवर के रोगों से जैसे कि लिवर सिरोसिस, लिवर कैंसर, और लिवर फेलियर से बचाव में मदद कर सकता है.
- गोंद कतीरा का सेवन करने से पेट की गैस, जलन, कब्ज और अपच जैसी समस्याओं को कम करने में मदद मिल सकती है.
कैसे करें इसका सेवन
- आप इसका सेवन दूध के साथ या फिर आधा दूध और आधा पानी मिलाकर कर सकते हैं.
Kumkum sharma 

