हमास की खुफिया सुरंगों की कहानी:गाजा के नीचे 500 किमी लंबा नेटवर्क

हमास की खुफिया सुरंगों की कहानी:गाजा के नीचे 500 किमी लंबा नेटवर्क

40 किमी लंबी और 10 किमी चौड़ी गाजा पट्टी में करीब 20 लाख लोग रहते हैं। ऊपर से देखने पर यहां हर शहर की तरह घर, दुकान, स्कूल, अस्पताल, मस्जिद, कार्यालय दिखते हैं, लेकिन गाजा की जमीन के नीचे आतंक की एक अलग दुनिया भी है। हमास का दावा है कि उसने करीब 500 किमी लंबी सुरंगों का अंडरग्राउंड नेटवर्क बिछा रखा है, जिनके एक्सेस पॉइंट इमारतों, स्कूलों, मस्जिदों में होते हैं।

संभव है कि 7 अक्टूबर को इजराइल पर किए गए हमले में हमास ने ऐसी किसी सुरंग का इस्तेमाल किया, जो जमीन के नीचे-नीचे इजराइल तक जाती हो। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक किबुत्ज के पास एक सुरंग के निकास का पता चला है, जहां दर्जनों इजराइली नागरिकों का कत्ल किया गया।