सिर्फ पेट के लिए नहीं स्किन के लिए भी कमाल है ये सब्जी

सिर्फ पेट के लिए नहीं स्किन के लिए भी कमाल है ये सब्जी

कुछ प्रकार की ऐसी सब्जियां भी हैं, जिनका सेवन करना आपकी स्किन के लिए काफी फायदेमंद है और साथ ही उन सब्जियों को ही आप अपनी स्किन पर भी लगा सकते हैं, जिससे आपको डबल फायदा मिलता है। चलिए जानते हैं ऐसी ही एक खास सब्जी के बारे में।

स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है ये हरी सब्जी

पालक एक ऐसी सब्जी है जिसके एक नहीं बल्कि कई हेल्थ बेनिफिट्स हैं। स्किन को हेल्दी रखने के लिए भी पालक का सेवन करना काफी फायदेमंद रहता है। पालक का सेवन करने से शरीर को विटामिन ए मिलता है, जो स्किन की ग्रोथ के लिए बहुत जरूरी है। साथ ही इसे लगाने से स्किन में की ड्राईनेस को दूर किया जा सकता है। साथ ही पालक की पेस्ट को स्किन पर लगाने से उसमें मौजूद कई पोषक तत्व स्किन को सीधे मिलते हैं, जिससे असर भी जल्दी होता है।

स्किन के लिए पालक का सेवन करने का तरीका

स्किन को ज्यादा फायदा पहुंचाने के लिए पालक का सेवन करने के प्रमुख रूप से दो तरीके हैं। कच्ची पालक के पत्तों को सलाद के साथ मिक्स करके खाना या या इसका जूस निकालकर पीना। हालांकि, इसे उबालकर भी खाया जा सकता है, जैसे हरे साग के रूप में। स्किन को हेल्दी रखने के लिए कच्ची पालक का सेवन करना ही ज्यादा फायदेमंद रहता है।

स्किन पर पालक लगाने का तरीका

स्किन पर पालक से बना फेस पैक आपकी स्किन के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। सिर्फ फेस पर ही नहीं बल्कि पालक को आप स्किन के किसी भी हिस्से पर पेस्ट के रूप में बना सकते हैं। इसे बनाने का तरीका भी काफी आसान है, जो इस प्रकार है -

  • सबसे पहले पालक की कुछ फ्रेश पत्तियां लें
  • उन्हें ग्राइंडर में डालें और उसके साथ 1 चम्मच शहद डालें।
  • ग्राइंडर अच्छे से मिक्स करके पेस्ट बना देगा उसके बाद इसे बाहर निकाल लें
  • अब इसमें एक चम्मच फ्रेश एलोवेरा जेल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें
  • अगर ज्यादा पतला है तो थोड़ा सा बेसन व थोड़ा नींबू का रस डाल लें।

अब ये पेस्ट अच्छे से तैयार हो जाएगी और आप इसे अपनी स्किन पर लगा सकते हैं। स्किन के जिस भी हिस्से पर आप इसे लगाना चाहते हैं, तो उसे पहले अच्छे से साफ पानी में धो लें और साफ व सूती कपड़े से साफ कर लें। इसके बाद इस पेस्ट को स्किन पर लगाएं और कम से कम 20 मिनट लगे रहने के बाद साफ पानी से धो लें।