200 फीट रोड पर दिन में जल रही रोड लाइट:एक तरफ बिजली कटौती से परेशान लोग, दूसरी तरफ प्रशासन हो रहा लापरवाही
शाहजहांपुर औद्योगिक क्षेत्र से घिलोट औद्योगिक क्षेत्र के लिए निकाला गया 200 फीट रोड पर दिन में रोड लाइट जल रही है। एक तरफ प्रदेश में विद्युत संकट गहराया हुआ है जबकि यहां पर बिना वजह दिन में विद्युत का दुरुपयोग किया जा रहा है।
वही विद्युत विभाग के द्वारा काफी कटौती होने के चलते विद्यार्थी,किसान आम जन परेशान है। शाम के समय लंबी विद्युत कटौती होने से महिलाओं को खाना बनाने,विद्यार्थियों को पढ़ाई में,आम दिन कार्य के कार्य में शाम के समय कटौती होने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जबकि घिलोट औद्योगिक क्षेत्र में दिन रात रोड लाइट जल रही है। दिन में में रोड लाइट जलने से काफी विद्युत खर्च हो रही है और दिन में कोई औचित्य भी नहीं निकलता।
एआरएम गुरदीप सिंह ने कहा कि रोड लाइट का ठीक करने का कार्य चल रहा है। अगर बिना वजह दिन में लाइट चल रही है तो वह गलत है। कर्मचारी को तुरंत मामले में कार्रवाई करने को कहा है।


