डकैत का वीडियो वायरल करने के आरोप में युवक गिरफ्तार मोबाइल में मिले पुलिस की वर्दी में फोटो, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

डकैत का वीडियो वायरल करने के आरोप में युवक गिरफ्तार मोबाइल में मिले पुलिस की वर्दी में फोटो, देशी कट्टा और कारतूस बरामद
पकड़े गए युवक के मोबाइल में उसके कई फोटो पुलिस वर्दी में मिले।

डकैत जगन गुर्जर के वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक से अवैध हथियार और मोबाइल बरामद किया गया। उसके कई फोटो पुलिस वर्दी में भी है।

साइबर सेल की मदद से पकड़ा गया
धौलपुर के कोतवाली थाना प्रभारी आध्यात्म गौतम ने बताया कि साइबर सेल की मदद से वीडियो वायरल करने के आरोप में मोरोली के रहने वाले युवक रामब्रज गुर्जर को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 12 बोर का देशी कट्टा और जिंदा कारतूस मिला है। उन्होंने बताया कि युवक के मोबाइल में उसके खुद के फोटो पुलिस की वर्दी में मिले हैं। पुलिस लड़के से पूछताछ कर रही है।

बाड़ी विधायक को जान से मारने की दी थी धमकी
थाना प्रभारी ने बताया कि 22 जनवरी को जगन गुर्जर ने वीडियो के जरिए बाड़ी विधायक को जान से मारने की धमकी दी थी। दूसरे वीडियो में भी जगन गुर्जर ने गाली-गलौच की। एक के बाद एक दो वीडियो वायरल होने के बाद एसपी शिवराज मीणा ने वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।