डकैत की तलाश में बीहड़ों में दबिश पुलिस की 6 टीम राजस्थान और एमपी में तलाश रही, मदद पहुंचाने वालों पर भी नजर
डकैत जगन गुर्जर की तलाश में पुलिस राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीहड़ों में लगातार दबिश दे रही है। 6 दिन बीत जाने के बाद भी डकैत नहीं मिला है। धौलपुर एसपी शिवराज सिंह मीणा ने छह टीमों का गठन किया है। 15 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा है।
भरतपुर-करौली से भी बुलाया पुलिस बल
एसपी शिवराज सिंह मीणा ने सर्चिंग अभियान चलाया है। पुलिस की 6 टीम लगातार अलग-अलग ठिकानों पर तलाश रही हैं। राजस्थान के साथ मध्यप्रदेश में चंबल नदी में तलाश की जा रही है। गठित की गई टीमों के अलावा भरतपुर और करौली का पुलिस बल भी धौलपुर बुलाया गया है। डकैत को मदद पहुंचाने वालों की लिस्ट तैयार की जा रही है। पुलिस ने जगन गुर्जर की ओर से कब्जा की गई वन विभाग की 100 बीघा से ज्यादा जमीन को भी मुक्त करवाया है।
बढ़ रहा है जातीय संघर्ष
जगन गुर्जर के वीडियो करने के बाद जाति विशेष के बीच संघर्ष बढ़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर कुछ असामाजिक तत्व अलग-अलग वीडियो से एक-दूसरे की जातियों को गाली देते हुए नजर आते हैं। डकैत के वीडियो सामने आने के 6 दिन बाद भी अभी तक पकड़ में नहीं आया है।
satveer 

