खेत में बनाई जा रही थी अवैध हथकड़ शराब:पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ा, झोपड़ी में मिली 1540 लीटर शराब की नष्ट

खेत में बनाई जा रही थी अवैध हथकड़ शराब:पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ा, झोपड़ी में मिली 1540 लीटर शराब की नष्ट

माउंट आबू के रोहिडा थाना पुलिस ने गुरुवार सुबह अवैध हथकड़ शराब बनाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 1 हजार 540 लीटर हथकड़ शराब को नष्ट किया है।

थानाधिकारी देवाराम ने बताया कि सुबह मुखबिर की सूचना पर रोहिणी इलाके में स्थित एक खेत में कार्रवाई की गई। खेत में अरंडी की फसल के बीच बनी झोपड़ी में अवैध रूप से हथकड़ शराब बनाने का काम किया जा रहा था।

पुलिस ने मौके से आरोपी कन्हैयालाल (30) पुत्र वेलाराम भील निवासी रोहिडा को गिरफ्तार किया। झोपड़ी में प्लास्टिक के 7 ड्रम में भरी मिली 1 हजार 540 लीटर अवैध शराब नष्ट की गई।