मानसिक तनाव में आकर युवक ने खाया जहर:जमीन के कारण परिवार में था झगड़ा,एक पक्ष ने मारपीट कर महिलाओं के साथ भी की अभद्रता

मानसिक तनाव में आकर युवक ने खाया जहर:जमीन के कारण परिवार में था झगड़ा,एक पक्ष ने मारपीट कर महिलाओं के साथ भी की अभद्रता

जमीनी विवाद में परिवार के दो पक्षों के बीच में लड़ाई हो गई। एक युवक ने मानसिक तनाव में आकर कीटनाशक दवाई पी ली। हालत बिगड़ने के बाद युवक को चित्तौड़गढ़ हॉस्पिटल रेफर किया गया। युवक के परिवार का कहना है कि पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर दोषियों के हौंसले बुलंद है।

चित्तौड़ के निंबाहेड़ा के खाकल बावड़ी की गली में रहने वाले परिवार के दो पक्षों के बीच में सालों से जमीनी विवाद चल रहा है। एक पक्ष ने नवंबर महीने में दूसरे पक्ष के साथ मारपीट की थी। इसके बाद सदर निंबाहेड़ा में मामला दर्ज किया गया। पुलिस के पाबंद करने पर 2 महीने तक शांति थी मगर मंगलवार को फिर से पप्पू पुत्र बंशीलाल तेली और गोटू पुत्र बंशीलाल तेली ने सोहनलाल पुत्र चैन राम तेली के साथ मारपीट कर दी। परिवार पुलिस के पास रिपोर्ट देने गया तो मामला दर्ज नहीं किया गया। परिवार गुरुवार को एसपी के पास पहुंचा और मिलने की कोशिश की लेकिन यहां भी नाकाम हो गया।