खेत पर काम करते समय युवक की मौत:अचानक जमीन पर गिरकर हुआ बेहोश, परिजन CHC लेकर पहुंचे तो डॉक्टर्स ने किया मृत घोषित
झालावाड़ जिले के डग इलाके में बुधवार दोपहर खेत पर काम करते समय अचेत होकर गिरे युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
हेड कॉन्स्टेबल बृजराज ने बताया कि उदयपुर गांव निवासी तूफान सिंह (28) पुत्र किशन सिंह की मौत हुई है। दोपहर करीब 3 बजे वह घर के पास स्थित खेत पर काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक वह खेत में गिरकर बेहोश हो गया। पास ही काम कर रहे परिजनों ने उसे संभाला।
बेहोशी की हालत में उसे तुरंत डग सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। हेड कॉन्स्टेबल बृजराज का कहना है कि अभी तक डॉक्टर्स की ओर से प्रथमदृष्टया मौत के कारण का बताया नहीं गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण का पता चल सकेगा।
satveer 

