चित्रकला प्रतियोगिता के पोस्टर का हुआ विमोचन, 1 को होगी प्रतियोगिता

चित्रकला प्रतियोगिता के पोस्टर का हुआ विमोचन, 1 को होगी प्रतियोगिता

भरतपुर। भरतपुर संस्कृति संस्था द्वारा 1 अगस्त को बड़े स्तर पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन करेगी, जिसके संबंध में संस्था पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता का आयोजन कर प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन किया। संस्था निदेशक कौशल शर्मा ने बताया कि संस्था की स्थापना भरतपुर की प्रतिभाओं को तराश कर समाज के सामने लाने के उद्देश्य से की गई है। चित्रकला प्रतियोगिता में किसी भी उम्र के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं, जिसका आयोजन 1 अगस्त को सुबह 10 बजे मडरपुर चौराहा स्थित लक्ष्मी गार्डन मैरिज होम में किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 5100 रुपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 3100 व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 1100 रुपए का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। साथ ही प्रतियोगिता में शामिल अन्य सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर उपाध्यक्ष विशाखा शर्मा, प्रीति जैन, अंकुर पाराशर, प्रीति सिंघल, देवेश शर्मा, अंजलि शर्मा सहित अनेक संस्था सदस्य मौजूद रहे।