Budget Diesel SUV: भारत में मिलती हैं 15 लाख रुपये से सस्ती डीजल एसयूवी, टाटा से महिंद्रा तक हैं शामिल

powerful-and-fuel-efficient-diesel-suvs-under-15-lakh-tata-nexon-mahindra-bolero-scorpio-kia-sonet

Budget Diesel SUV: भारत में मिलती हैं 15 लाख रुपये से सस्ती डीजल एसयूवी, टाटा से महिंद्रा तक हैं शामिल
powerful-and-fuel-efficient-diesel-suvs-under-15-lakh-tata-nexon-mahindra-bolero-scorpio-kia-sonet

अगर आप भी कम कीमत में बेहतर एवरेज देने वाली एसयूवी को खरीदने का मन बना रहे हैं तो हम आपको इस खबर में ऐसी कुछ खास एसयूवी की जानकारी दे रहे हैं, जिन्हें 15 लाख रुपये से कम कीमत में खरीदा जा सकता है।

किआ की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी के तौर पर सोनेट को ऑफर किया जाता है। इसमें कंपनी डीजल इंजन का विकल्प भी देती है। जिसकी कीमत 9.45 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें 1.5 लीटर का सीआरडीआई डब्ल्यूजीटी डीजल इंजन दिया जाता है। जिससे 100 बीएचपी और 240 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।

किआ की तरह ही ह्यूंदै की ओर से वेन्यू को ऑफर किया जाता है। 10.39 लाख रुपये की कीमत पर वेन्यू के डीजल वैरिएंट को खरीदा जा सकता है। इसमें भी 1.5 लीटर का सीआरडीआई टर्बो इंजन दिया जाता है। जिससे 116 पीएस और 250 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।

कॉम्पैक्ट एसयूवी के अलावा मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में किआ की सेल्टॉस को भी डीजल इंजन के साथ खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 11.89 लाख रुपये से शुरू होती है और इसमें भी 1.5 लीटर का सीआरडीआई टर्बो चार्ज्ड इंजन दिया जाता है। जिससे 115 बीएचपी और 250 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।

ह्यूंदै की ओर से भी मिड एसयूवी सेगमेंट में क्रेटा को ऑफर किया जाता है। डीजल इंजन वाली क्रेटा की कीमत भी 11.89 लाख रुपये से शुरू होती है और इसमें भी 1.5 लीटर का सीआरडीआई टर्बो चार्ज्ड इंजन दिया जाता है। जिससे 116 बीएचपी और 250 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।

टाटा की ओर से नेक्सन को डीजल अवतार में पेश किया जाता है। इसकी कीमत 10 लाख रुपये से शुरू होती है और इसमें भी 1.5 लीटर का टर्बो चार्ज्ड इंजन दिया जाता है। जिससे 115 पीएस और 260 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।ग्रामीण इलाकों में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाले महिंद्रा बोलेरो में डीजल इंजन मिलता है। इसकी कीमत 9.78 लाख रुपये से शुरू होती है और इसमें भी 1.5 लीटर का टर्बो चार्ज्ड इंजन दिया जाता है। जिससे 55.9 किलोवॉट की पावर और 210 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।