ऑटो रिक्शा में बैठी हुई महिला के हाथ से पर्स और बस में चढ़ रहे युवक का मोबाइल छीना

ऑटो रिक्शा में बैठी हुई महिला के हाथ से पर्स और बस में चढ़ रहे युवक का मोबाइल छीना
purse-snatched-from-the-hand-of-a-woman-sitting-in-an-auto-rickshaw

बनीपार्क थाना इलाके में ऑटो रिक्शा में बैठी हुई महिला के हाथ से बदमाश पर्स छीन ले गए। उधर ट्रांसपोर्ट नगर थाना इलाके मं बस में चढ़ने के दौरान एक शातिर बदमाश हाथ से मोबाइल छीनकर भाग गया

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में विद्याधर नगर निवासी प्रगती कंथारिया ने थाने में मामला दर्ज करवाया। जिसमें बताया कि 17 फरवरी की शाम को वह आतिश मार्केट से अपने घर विद्याधर नगर के लिए ऑटो से रवाना हुई थी। रात 8.10 से 820 से बीच कलेक्ट्रेट सर्किल सेशन कोर्ट की तरफ पहुंची तभी एक बाइक पर एक लड़का आया। उसने हेलमेट नहीं लगा रखा था। धीरे धीरे उसने बाइक को मेरे
ऑटो के पास लाकर खड़ा कर दिया। वह कुछ समझ पाती इसी दौरान उसने हाथ से मोबाइल छीना और बाइक दौड़ाता हुआ भाग गया। यह देख ऑटो चालक ने उसका कुछ दूर तक पीछा भी किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। पीडिता का कहना है कि पर्स में उसके दो मोबाइल रखे हुए थे।
बस में चढ़ते समय मोबाइल छीनकर भाग गया बदमाश
उधर ट्रांसपोर्ट नगर थाना इलाके मं बस में चढ़ने के दौरान एक शातिर बदमाश हाथ से मोबाइल छीनकर भाग गया। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में भरत विहार आगरा रोड जामडोली निवासी रमेश चन्द्र ने थाने में मामला दर्ज करवाया। जिसमें बताया कि 17 फरवरी को वह घर जाने के लिए ट्रांसपोर्ट नगर पुलिया के नीचे बस का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान लो फ्लोर बस को आता देखकर वह उसमें चढ़ गया। तभी एक व्यक्ति ने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया और बस से उतरकर भाग गया। पीड़ित का कहना है कि भीड़ अधिक होने की वजह से वह बस से नीचे नहीं उतप पाया। शोर मचाने के बाद आरोपी वहां से भाग छूटा।