राजे का कांग्रेस सरकार पर हमला वसुंधरा ने कहा बेरोजगारों के साथ सरकार मजाक के मूड में

Feb 28, 2021 - 03:47
Feb 28, 2021 - 05:44
राजे का कांग्रेस सरकार पर हमला वसुंधरा ने कहा बेरोजगारों के साथ सरकार मजाक के मूड में

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बेराेजगाराें काे लेकर सरकार पर सरकार पर बड़ा हमला किया है। शनिवार काे सोशल मीडिया पर कहा कि लगता है बेरोजगार युवाओं के साथ कांग्रेस सरकार मजाक के मूड में है। लाइब्रेरियन भर्ती के लिए पहले दिसंबर 2019 में परीक्षा आयोजित करवाई गई। लेकिन पेपर लीक होने के चलते परीक्षा को रद्द कर दिया गया तथा सितंबर, 2020 में इसे दोबारा आयोजित करवाया गया।

अफसोस इस बार भी प्रश्न-पत्र परीक्षा से पहले ही अभ्यर्थियों के मोबाइल तक पहुंच चुका था लेकिन सरकार ने ना तो परीक्षा रद्द की और ना ही पुलिस दोषियों तक पहुंच सकी। मामले की जांच भले ही एसओजी कर रही हो, लेकिन बेरोजगार युवाओं को सिर्फ आश्वासन नहीं, न्याय और नौकरी दोनों चाहिए।