प्रदेश को मिला 828 करोड़ रुपए की मेडिकल परियोजनाओं का तोहफा, मुख्यमंत्री गहलोत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समारोह को संबोधित किया
जयपुर: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को 828 करोड़ रुपए की लागत से तैयार भीलवाडा एवं भरतपुर मेडिकल काॅलेज भवन तथा बीकानेर, उदयपुर एवं कोटा के मेडिकल काॅलेजों में सुपर स्पेशियलिटी ब्लाॅक के लोकार्पण किया। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास पर ही वीसी के माध्यम से इस लोकापर्ण समाराेह को संबोधित किया।
इस अवसर पर गहलोत ने कहा कि राजस्थान में दुर्गम इलाकों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में लागत अधिक आती है। इसे देखते हुए केन्द्र सरकार राज्य को अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध कराए। उन्होंने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. हर्षवर्धन से आग्रह किया कि वे जालौर तथा प्रतापगढ़ तथा राजसमन्द में निजी मेडिकल काॅलेज के नियम में शिथिलता प्रदान कर सरकारी मेडिकल काॅलेज खोलने की स्वीकृति दें। डाॅ. हर्षवर्धन ने भी कहा कि राजस्थान सरकार की तत्परता से ही 75 नए मेडिकल काॅलेज में से राजस्थान को सबसे ज्यादा 15 मेडिकल काॅलेज मिले।


