बहरोड़ में बदला मौसम का मिजाज:तेज धूप से लोगों को मिली राहत, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री पहुंचा
बहरोड़ सहित आसपास के इलाकों में पिछले 3 दिन से सर्दी से राहत है। सुबह-शाम सर्दी रहने के साथ दिन में कड़कती धूप से लोगों को अब गर्मी महसूस होने लगी है। धूप से ठंड में बड़ी राहत मिलने लगी है।
रात का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और दिन का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने लगा। रात को पड़ रही ओंस की बूंदे सुबह गेंहू की फसलों पर मोतियों की चमक रही हैं। फरवरी माह में मौसम के बदलाव के साथ तापमान में बढ़ोत्तरी होने लगी है। जिससे आमजन के साथ-साथ जंगली जीव-जंतुओं, सुबह उठकर वॉकिंग करने वाले लोगों, सरकारी नौकरशाहों को सर्दी से राहत मिल रही है। उम्मीद की जा रही है कि अब धीरे-धीरे मौसम में बदलाव आएगा।
जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में बारिश के बाद रबी की फसल सरसों और गेंहू में नुकसान हुआ है। जिसकी सर्वे रिपोर्ट गिरदावर एवं पटवारियों के द्वारा की जा रही है। जिसकी अंतिम सर्वे रिपोर्ट सोमवार को तहसीलदार के द्वारा एसडीएम एवं जिला कलेक्टर को सौंपी जाएगी। किसानों को उम्मीद है कि सर्वे रिपोर्ट का मुआवजा उन्हें मिलेगा। जिससे आर्थिक, मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना से मुक्ति मिल जाएगी।
कृषि विभाग के अनुसार बहरोड़ में करीब 18670 हेक्टेयर में सरसों ओर 9255 हेक्टेयर में गेंहू की फसल लहरा रही है। जिसमें दिसंबर 2022 और जनवरी माह के प्रथम सप्ताह में पाला पड़ने से भारी नुकसान हुआ है।
Naresh Chouhan 

