राजस्थान पथ परिवहन निगम अब राजस्थान स्टेट रोडवेज: 57 साल बाद रोडवेज कर्मी बन सकते हैं सरकारी कर्मचारी, परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने दी सैद्धांतिक सहमति
57 साल बाद राजस्थान पथ परिवहन निगम अगले साल फिर से राजस्थान स्टेट रोडवेज हो जाएगा। 1964 से पहले तक प्रदेश की पब्लिक ट्रांसपोर्ट स्टेट रोडवेज विभाग के अधीन ही रहा। बाद में 1 अक्टूबर 1964 में स्टेट रोडवेज से विभाग का दर्जा छीन लिया गया और इसे बोर्ड की श्रेणी में शामिल कर दिया गया।
परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने बुधवार को रोडवेज को सरकारी विभाग बनाने के लिए सैद्धांतिक सहमति दे दी है। इससे 4 हजार नई बसें खरीदने के लिए सरकार से बजट मिलेगा।
राजस्थान रोडवेज को राजकीय विभाग के रूप में विलय करने की परिवहन विभाग द्वारा सैद्धांतिक सहमति देना कर्मचारियों और रोडवेज के हित में है। वर्ष 1964 से पहले राजस्थान स्टेट रोडवेज ही कहलाता था। विभाग बनने पर रोडवेज को जीवनदान मिल जाएगा।
- सुधीर भाटी, महामंत्री, आरएसआरटीसी ऑफिसर एसोसिएशन


