रेप की वारदात: डांस सिखाने के बहाने नाबालिग को ले गया शिक्षक, तीन जनों के साथ मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म

रेप की वारदात: डांस सिखाने के बहाने नाबालिग को ले गया शिक्षक, तीन जनों के साथ मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म

जिले में फिर एक बार मानवता को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है। 16 वर्षीय नाबालिग बालिका डांस सिखाने वाला टीचर बहला-फुसलाकर शहर में अज्ञात जगह ले गया। आरोपी टीचर ने अपने तीन सहयोगियों के साथ 25 अगस्त की रात्रि को नाबालिग के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

26 अगस्त को सुबह घर पहुंचने पर नाबालिग ने परिजनों को घटना से अवगत कराया। बेटी के साथ हैवानियत की वारदात घटित होने की खबर सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। गुरुवार देर रात परिजनों ने पीड़िता को साथ लेकर महिला पुलिस थाने के समक्ष चार नामजद आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।

दो आरोपी नाबालिग भी बताई जा रही है। महिला थाना प्रभारी आशुतोष ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के रहने की रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग बालिका के पिता ने अभियोग दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया है कि 25 अगस्त को उसकी नाबालिग पुत्री शहर में रोजाना की तरह डांस कोचिंग पर डांस सीखने गई थी। डांस सिखाने वाला टीचर बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ शहर में अज्ञात स्थान पर ले गया। जहां आरोपी ने अपने तीन अन्य सहयोगियों को बुला लिया।

चारों आरोपियों ने नाबालिग बालिका के साथ बारी बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। देर रात तक नाबालिग बालिका जब घर नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने रात भर बालिका की तलाश भी की थी। लेकिन सुबह बालिका आरोपियों के चंगुल से मुक्त होकर घर पहुंच गई। परिजनों को बालिका ने जब हैवानियत होने की वारदात की आपबीती सुनाई तो होश उड़ गए। परिजन गुरुवार देर रात बालिका को महिला पुलिस थाने लेकर पहुंच गए।

परिजनों ने नामजद आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का अभियोग दर्ज कराया है। थाना प्रभारी आशुतोष ने बताया आरोपियों में दो नाबालिक बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों को नामजद कर मामला दर्ज कर लिया है। बालिका का शुक्रवार को बोर्ड द्वारा मेडिकल कराया जाएगा। मजिस्ट्रेट के समक्ष कलमबंद बयान दर्ज कराए जाएंगे। उन्होंने बताया चारों आरोपी पड़ोस के बताए जा रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।