दिल्ली की ग्रैंड वेडिंग में सलमान-अक्षय ने किया डांस:यूजर्स ने तंज कसते हुए बोला- पैसा क्या-क्या नहीं करवाता
salman-khan-akshay-kumar-dance-video-delhis-wedding-
सुपरस्टार सलमान खान और अक्षय कुमार को हाल ही में दिल्ली की एक ग्रैंड वेडिंग में स्पॉट किया गया। अब इस इवेंट से सलमान और अक्षय का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस इवेंट की खास बात ये भी थी कि इसे मनीष पॉल होस्ट कर रहे थे।
सलमान-अक्षय को साथ देख फैंस हुए खुश
इस वीडियो में सलमान पहले मुन्नी बदनाम सॉन्ग पर का हुक स्टेप करते हैं। उसके बाद वो अक्षय कुमार के साथ 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' पर डांस करते हैं। सलमान और अक्षय को एक साथ डांस करते देख फैंस काफी खुश हो रहे हैं। इस ग्रैंड वेडिंग में सलमान ब्लैक शर्ट और पैंट में दिखे। वहीं अक्षय ब्लू कुर्ते और ब्लैक पायजामा में नजर आए।
सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन
अब इस वीडियो को देखने के बाद फैंस से लेकर सेलेब्स तक दोनों सुपरस्टार्स की तारीफ कर रहे हैं। जहां एक ने कमेंट करते हुए लिखा, 'दोनों को एक साथ देखकर बहुत खुशी हुई।' दूसरे ने लिखा, 'दोनों ने शादी में चार चांद लगा दिए होंगे।' वहीं कुछ लोगों ने तंज कसते हुए कहा कि पैसा क्या-क्या नहीं करवाता है।
सलमान-अक्षय का वर्कफ्रंट
अक्षय कुमार बॉलीवुड के जाने-माने सुपरस्टार हैं। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है, जैसे 'हेरा फेरी', 'भूल भुलैया', 'अतरंगी रे', 'राउडी राठौर', 'पैडमैन', 'केसरी' आदि। उनकी अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वो 'सेल्फी' में नजर आने वाले हैं, जो 24 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा वो महेश मांजरेकर की फिल्म 'वेदत मराठे' में भी नजर आएंगे।
वहीं सलमान जल्द ही 'किसी का भाई किसी की जान' में दिखाई देंगे, जो इस साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। इसके साथ ही वो कटरीना कैफ के साथ 'टाइगर 3' में भी नजर आएंगे।
Naresh Chouhan 

