अब अलवर नगर निगम:पानी लाने के लिए बड़ी योजना, कॉलेज, स्टेडियम, अस्पताल, कोर्ट, नगर पालिका सहित अनेक घोषणाएं

राज्य सरकार के बजट में अलवर में पेयजल लाने की घोषणा की है। इसके अलावा नगर परिषद अलवर को नगर निगम बनाया जाएगा। सरकार ने ERCP योजना के कार्य को आगे बढ़ाया है। ईआरएसीपी में 13 हजार करोड़ रुपए की घोषणा की है। अलवर - भरतपुर में पानी लाने के लिए चंबल योजना में से 5776 करोड़ रुपए खर्च करने की घोषणा की है। इस बजट के आधार पर कार्य करेगी। वायु प्रदूषण करने के लिए आवश्यक उपकरण लिए जाएंगे। अलवर जेल में 80 कैदियों की क्षमता बढ़ाने केलिए नई बैरेक बनाई जाएंगी। नए जिले बनाने की घोषणा को सरकार ने टाल दिया है। उच्च स्तरीय समिति की रिपोर्ट आने के बाद जिले बनाने की बात कही गई है। अलवर के माचाड़ी रैणी में उद्यानिकी महाविद्यालय और बहादरपुर में कन्या महाविद्यालय खोलने की घोषणा की है। प्रदूषण कम करने के लिए 100 करोड़ रुपए के आवश्यक संसाधन विकास होगा। जिला कारागृह में पुस्तकालय भी बनेगा।

अलवर को बजट में क्या-क्या मिला

- रैणी, मुंडावर व मालाखेड़ा को नगर पालिका घोषित किया जाएगा।

-अलवर पॉलिटेक्निक कॉलेज में नॉन इंजीनियरिंग शाखा शुरू होगी।

- भिवाड़ी में आईटीआई को सेंटर फॉर एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा।

- महिला आईटीआई में इलेक्ट्रिक ट्रेड शुरू की जाएगी।

- आईटीआई अलवर में मैकेनिक प्लास्टिक प्रोसेसिंग व भिवाड़ी में रेफ्रिजरेशन एंड एयरकंडिशन टेक्निशयन एवं टर्नर ट्रेड शुरू की जाएंगी।

- उमरैण अलवर में देवनारायण छात्रावास खुलेगा।

- कोटकासिम व थानागाजी में खेल स्टेडियम बनेगा।

- मेडिकल कॉलेज अलवर में क्रिटिकल केयर ब्लॉक्स बनेगा।

- भिवाड़ी उप जिला अस्पताल को जिला अस्पताल बनाया जाएगा।

- ग्वालदा तिजारा सीएचसी में क्रमोन्नत।

- झिरी थानागाजी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व बहरोड़ के बहरोड़ के बाटखानी व किशनगढ़बास के लगडबास काे उप स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत किया जाएगा।

- रामगढ़ अलवर में अल्पसंख्यक छात्रावास बनेगा।

- सलारपुर अलवर को औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

- भिवाड़ी, नीमराणा व अलवर औद्योगिक क्षेत्र में पर्यावरण सुधार व आधारभूत संरचना पर 100 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

- अलवर के लक्ष्मणगढ़, मुंडावर, गोविंदगढ़ व नारायणपुर में औद्योगिक क्षेत्र स्थापित होंगे।

- 193 करोड़ रुपए की सड़कें बनेंगी। 64 किलोमीटर माचाड़ी, पिनान शहदका से आगे तक। किशनगढ़बास, रामगढ़ व गोविंदगढ़ में 66 किलोमीटर की रोड बनेगी। एमआईए खेड़ली सैयद से बिलंदी सताना से आगे तक 28 किलोमीटर। इशराका बास माजरा ढाकोडा से कोट तक 36 किलोमीटर। कठूमर से कुम्हेर बरतई पिचूमर 14 किलोमीटर की रोड बनेगी।

- खेडली से सायपुर 5 किलोमीटर। दामोदर का बास, बिरकड़ी, बैरवा की ढाणी तक 12 किलोमीटर रोड बनेगी।

- रघुनाथगढ़ और साकली में 33 केवी जीएसएस बनेंगे।

- अलवर विद्युत सर्किल बढ़ाए जाएंगे।

- सरिस्का में बेहतर इको सिस्टम के लिए आवश्यक कार्य होंगे।

- माचाड़ी अलवर में लवकुश वाटिका बनेगी।

- बराई माता मंदिर का जीर्णोद्वार किया जाएगा।

- माचाड़ी में राजा हेमू का पनोरमा बनाया जाएगा।

- पांडूपाेल मेले में बसों में 50 पर्सेंट की टिकट पर छूट मिलेगी।

- बानसूर के बासदयाल में नवीन पुलिस थाना। तिजारा गोठड़ा में नवीन पुलिस चौकी।

- मालाखेड़ा व कठूमर में अतिरिक्त जिला सैशन न्यायालय खुलेंगे।

- रामगढ़ में वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं मुख्या न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय खुलेगा।- गोविंदगढ़ में सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त न्यायालय खुलेगा।

- बच्चों की देखभाल के अलवर जेल में क्रेच की स्थापना होगी।

- टूपकड़ा नवीन एसडीएम कार्यालय बनेगा। ्

- मांढण को उप तहसील से तहसील बनाया।

- नारायणपुर व भिवाड़ी तिजारा में पीएचईडी कार्यालय खुलेंगे। PWD कार्यालय नारायणपुर में खुलेगा।

- मधुमक्खी पालन वाले किसान लाभांवित होंगे।

- मिनी फूड पार्क बनेगा।

ये घोषणाएं जिनसे अलवर को भी मिलेगा लाभ

: विवेकानंद यूथ हाॅस्टल 75 करोड़ रुपए। हर ब्लॉक पर डिजिटल लाइब्रेरी।

- 1 हजार इंग्लिश मीडियम स्कूल खुलेंगे।

- वेद विद्यालय खोले जाएंगे। अलवर में भी वेद विद्यालय खोला जाएगा।

- 229 खिलाड़ियों को नौकरी दी है। अब खेल में विभाग में नियुक्ति दी गई। कोच 100 पद सृजति की जाएंगे।

5 हजार 776 करोड़ परियोजना। 13 जिलों में अलवर, नहरपरियोजना अभीतक कार्य प्रगति पर है। 13 हजार करोड़ रुपए के कार्य हाथ में लिए जाने प्रस्तावित है।

- चिरंजीवी योजना के तहत 25 लाख रुपए का बीमा होगा।

- हर जिले सलीम दुर्रानी स्पोर्ट्स एकेडमी खुलेंगी।

- पेपर लीके लिए विशेष टास्क फोर्स का गठन होगा ।

- नेचेरोपैथी पंच कर्म चिकित्सा शुरू होगी।

- जिला स्तर पर रोड सेफ्टी ट्रांसपोर्ट का गठन होगा।

- खाद्य सुरक्षा 250 फूड सेफ्टी अधिकारी लगाए जाएंगे। ड्रग मोबाइल वेन रहेगी।

सामाजिक सुरक्षा :

न्यनूतम 1 हजार रुपए मिलेंगे। 75 लाख को 1 हजार रुपए पेंशन मिलेंगे।

- वीक वर्कर फंड की घोषणा की है।

- इंदिरा गांधी वर्किंग वूमन हाॅस्टल खोले जाएंगे।

- कोरोना में अनाथ हुए बालक-बालिकाओं को सरकारी नौकरी।।

- अलवर में भी सफाईकर्मियों की भर्ती होगी।

- 100 यूनिट तक बिजली निशुल्क मिलेगी।

- फूड पार्क व एग्रो पार्क स्थापित किया जाएगा।

- माचाड़ी रैणी में कृषि महाविद्यालय खुलेगा।

- किसानों को 2000 यूनिट बिजली फ्री।