दवा के धोखे सेवलॉन पीने से सेकेंड इयर की छात्रा की मौत, गांव में पसरा मातम

दवा के धोखे सेवलॉन पीने से सेकेंड इयर की छात्रा की मौत, गांव में पसरा मातम
second-year-student-dies-after-drinking-savlon

चूरू जिले के दूधवाखारा थाना क्षेत्र में एक युवती की मौत से गांव में मातम पसर गया। दोपहर सो रही बहन के लिए चाय लेकर पहुंचे भाई को युवती ने बताया कि उसने दवा के धोखे में सेवलॉन पी लिया है।

चूरू जिले के दूधवाखारा थाना क्षेत्र में एक युवती ने दवा की जगह सेवलॉन पी लिया। युवती की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसको डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर अस्पताल चौकी पुलिस वार्ड में पहुंची और घटना की जानकारी ली। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। युवती की मौत की जानकारी मिलने पर अस्पताल में गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई।

लोहसना बड़ा निवासी रविन्द्र ने बताया कि सोमवार शाम करीब 3.30 बजे उसके पिता और बहन प्रियंका (20) अलग-अलग कमरे में सो रहे थे। इस दौरान वह रसोई में चाय बना रहा था। चाय बनाकर पहले पिता को देने गया। इसके बाद बहन के कमरे में गया तो वह अचेत हालत में पड़ी थी। पूछने पर बताया कि उसने दवा की जगह सेवलॉन पी लिया। इस पर उसको गंभीर हालत में डीबी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। रविन्द्र ने बताया कि प्रियंका लोहिया कॉलेज में सेकंड ईयर में पढ़ती थी।