पैंथर के मूवमेंट से दहशत:रेस्क्यू करने पहुंची फॉरेस्ट टीम की घेराबंदी देख सरसों के खेत में छिपा पैंथर
जिले के लालसोट उपखंड के तलावगांव में विजय महल के पीछे एक पैंथर देखा गया। जिसे लेकर लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने पैंथर को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। अचानक हुए पैंथर के मूवमेंट से लोगों में डर बना हुआ है। अंदेशा है कि रणथंबोर नेशनल पार्क से जंगली जानवरों का मूवमेंट लालसोट व उसके आसपास के इलाकों में पहले भी होता रहा है, ऐसे लोगों ने पैथर को पकड़ कर जंगल में छोड़ने की मांग की है।
ग्रामीण रमेशचंद्र भूड़ला ने बताया कि बीती शाम करीब 5:30 बजे वन विभाग की टीम पहुंची, जिसने पैंथर को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह सरसों के खेत में छिप गया। फॉरेस्ट कर्मियों ने बताया कि लोगों की भीड़ देखकर पैंथर ने अपने मूवमेंट की दिशा चेंज कर दी। जहां देर शाम तक मौके पर वन विभाग की टीम, पुलिस व तहसीलदार मदनलाल मीणा मौजूद रहे।
तहसीलदार मदन लाल मीणा ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे व लोगों की भीड़ को दूर हटाकर टीम द्वारा पैंथर को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। गुरुवार को भी फॉरेस्ट की टीम द्वारा पैंथर को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।
रिपोर्ट: कमलेश आसीका
satveer 

