दौसा: मोरोली बांध छलका, रास्ते व खेत लबालब, सैंथल सागर बांध में डेढ़ फुट पानी आया

दौसा: मोरोली बांध छलका, रास्ते व खेत लबालब, सैंथल सागर बांध में डेढ़ फुट पानी आया

दौसा: जिले भर में सोमवार सुबह अच्छी बारिश हुई। सुबह आठ बजे तक महवा में सर्वाधिक 3 इंच बारिश हुई। इससे खेत लबालब हो गए। बारिश से मोरोली बांध छलक गया। अच्छी बारिश से कई जगह सड़कें टूट गई तथा रास्तों में पानी भर गया। बारिश से बांधों में पानी की आवक बढ़ने लगी है। शहर में सुबह अच्छी बारिश हुई। सुबह तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई। बारिश से कई जगह खेतों की मेड टूट गई। इससे रास्तों में पानी भर गया। वहीं सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई।

जिले में 16 घंटे में हुई 560 मिमी बारिश, अरवरी नदी और दो बांधों में आया पानी यह भी पढ़ें 

बारिश से बांधों में पानी की आवक बढ़ी है। इससे किसानों के चेहरे खिल उठे। बारिश से बांधों में पानी की आवक बढ़ी है। सिनोली बांध में रविवार को 2 फुट पानी था। सोमवार सुबह तक 2.9 फुट पानी हाे गया। अब झिलमिली बांध में 2.5, मोरेल में 6.1 व माधोसागर बांध में 4.9 फुट पानी है।अब तक कहां-कितनी बारिशजिले में अब तक महवा में 351, रेडिया डेम पर 235, बांदीकुई में 177, सिकराय में 258, मोरेल डेम 104, राहुवास 108, लालसोट 198, सैंथल सागर 197, दौसा 271, बसवा 112, रामगढ़ पचवारा 145, लवाण 168 व नांगल राजावतान में 266 मिमी बारिश हो चुकी है। बारिश से बांधों में भी पानी की आवक बढी है। जिले में 18 बांध हैं। इनमें चार बांधों में पानी की आवक हुई है।

बारिश से दोमंजिला मकान ढहा, 11 वर्षीय बालिका की मौत, मां और बड़ी बहन घायल यह भी पढ़ें