गोली मारकर हिरण का शिकार, एफएसएल व पीएम रिपोर्ट का इंतजार

गोली मारकर हिरण का शिकार, एफएसएल व पीएम रिपोर्ट का इंतजार

बीकानेर: श्रीडूंगरगढ़ तहसील के धाेलिया गांव में हिरण का शव मिला है। ग्रामीणाें ने शिकार का आराेप लगाते हुए वन विभाग काे नामजद रिपाेर्ट दी है, जबकि रेंजर का कहना है कि हिरण के शव का पाेस्टमार्टम रिपाेर्ट और एफएसएल जांच के बाद पता चलेगा कि उसका शिकार हुआ है या नहीं।

डवलपमेंट चार्ज जमा नहीं करने वाले कॉलोनाइजर के भूखंडों को नीलाम करेगा यूआईटी (यह भी पढ़ें)

धाेलिया गांव निवासी हरिराम ज्याणी की ओर से वन विभाग काे रिपाेर्ट दी गई है कि साेमवार की रात काे बाबूलाल नायक ऐवड़ चराने गया था ताे उसने गाेलियाें की आवाज सुनी। अंधेरा हाेने और शिकारियाें के डर के कारण वह माैके पर नहीं गया और गांव पहुंचकर शिकार की जानकारी दी। मंगलवार काे सुबह ग्रामीण माैके पर पहुंचे ताे धाेलिया से गुसांईसर मार्ग पर मृत हिरण मिला जिसके पीछे का पैर टूटा हुआ था और उस पर छर्रे लगे थे।

समीक्षा बैठक में सीएम ने लिया निर्णय, सभी सहकारी दवा केंद्र होंगे ऑनलाइन (यह भी पढ़ें)

वहां एक अन्य हिरण काे घसीटने के निशान भी मिले हैं। आशंका है कि हिरणाें का शिकार हुआ है, क्याेंकि शिकारी फूसाराम नायक अपने दाे अन्य साथियाें के साथ वहां देखा गया। दूसरी ओर, रेंजर जितेन्द्रसिंह का कहना है कि हिरण का शव पुराना लग रहा है। पाेस्टमार्टम और एफएसएल रिपाेर्ट से पता चलेगा कि शिकार हुआ है या हिरण की माैत किसी और कारण से हुई है। वन विभाग ने फिलहाल मुकदमा दर्ज नहीं किया है।

  • माैके से हिरण का शव बरामद हुआ जिसका पैर टूटा हुआ है। एक अन्य हिरण के घसीटने के निशान हैं। ग्रामीणाें ने गाेली चलने की आवाज सुनी। शिकारियाें काे देखा भी गया। इसके बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं करना वन विभाग के अधिकारियाें की मानसिकता दर्शाता है। हर बार हिरण शिकार की घटनाओं काे वन विभाग के अधिकारी गंभीरता से नहीं लेते, जिससे उनकी मिलीभगत जाहिर हाेती है। - कैलाश धारणिया, जीव रक्षा संस्था कार्यकर्ता
  • बुधवार काे माैका-मुआयना करूंगा। ग्रामीणाें से बातचीत कर जानकारी जुटाऊंगा। अगर शिकार हुआ है तो मुकदमा दर्ज कर आराेपियाें के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - इकबालसिंह, सहायक वन संरक्षक