डवलपमेंट चार्ज जमा नहीं करने वाले कॉलोनाइजर के भूखंडों को नीलाम करेगा यूआईटी
बीकानेर: डवलपमेंट चार्ज जमा नहीं कराने वाले कॉलोनाइजर के भूखण्डों की नीलामी की जाएगी। जिला कलेक्टर नमित मेहता ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित औद्योगिक विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र की बैठक में ये निर्देश दिए। उन्होंने न्यास के अधिकारियों से प्राइवेट आवासीय कॉलोनियों के विकास एवं डवलपमेंट चार्ज को लेकर चर्चा की।
उन्होंने कहा की बीकानेर में औद्योगिक विकास की असीम संभावनाएं है। औद्योगिक इकाईयों और उद्यमियों को बेहतर सुविधाएं मिलने से ही उद्यमी और निवेश के लिए प्रोत्साहित होंगे और स्थानीय लोगों हेतु रोजगार के अवसर सृजित हो सकेंगे। मेहता ने कहा कि करणी नगर, रानी बाजार सहित जिन भी औद्योगिक क्षेत्रों के डम्पिंग यार्ड नहीं है, वहां शीघ्र निर्माण करवाया जाए।
समीक्षा बैठक में सीएम ने लिया निर्णय, सभी सहकारी दवा केंद्र होंगे ऑनलाइन (यह भी पढ़ें)
मेहता ने नापासर औद्योगिक क्षेत्र में पेयजल समस्या का समाधान करने। नगर विकास न्यास को रानी बाजार इंडस्ट्री एरिया में रोड़ नम्बर 5 पर पेचवर्क का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। नमित मेहता ने कहा कि नगर विकास न्यास द्वारा जोड़ बीड़ में 500 बीघा लैंड यूज परिवर्तन के प्रकरण में शीघ्र कार्यवाही की जाए।


