मामला रफा-दफा करने को 90 हजार रुपए की घूस ली, एसआई - एएसआई और कांस्टेबल निलंबित

Aug 19, 2020 - 03:25
Aug 19, 2020 - 03:36
मामला रफा-दफा करने को 90 हजार रुपए की घूस ली, एसआई - एएसआई और कांस्टेबल निलंबित

चूरू: युवकों के बीच हुए विवाद में मामला रफा-दफा करने के नाम पर 90 हजार रु. घूस लेने पर चूरू कोतवाली के एसआई रामप्रताप गोदारा, एएसआई सुमेरसिंह मीणा व कांस्टेबल नंदलाल को सस्पेंड किया गया है। परिवादी राजकुमार निवासी ठठावता, रतनगढ़ ने एसपी परिस देशमुख के सामने परिवाद पेश कर बताया कि 15 अगस्त की रात 3 युवक स्टेशन रोड स्थित एक होटल में आए थे।

गैंगरेप पीड़िता ने किया सुसाइड लड़की का 6 महीनों तक लड़के करते रहे गैंगरेप (यह भी पढ़ें)

विवाद हुआ तो मौके पर पहुंचे एएसआई और कांस्टेबल ने मामला निपटाने के नाम पर रुपए मांगे। एक युवक ने 90 हजार रुपए दे दिए। इसके बाद भी राजकुमार को शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया। अगले दिन राजकुमार को एसडीएम कोर्ट से जमानत मिल गई। एसआई उस दिन छुट्टी पर थे, लेकिन उच्चाधिकारियों को अवगत नहीं कराने पर उन पर कार्रवाई हुई।