SI भर्ती- नशे में परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थी को निकाला:बहू अंदर दे रही एग्जाम, बाहर पोते को लेकर बैठी सास; शर्ट काटी, कुंडल खुलवाए

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की SI भर्ती-2025 के एग्जाम का आज दूसरा दिन है। पहली पारी में सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक सामान्य हिंदी का पेपर हुआ। इसमें 61.56% कैंडिडेट्स बैठे। दूसरी पारी में दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक जनरल नॉलेज का पेपर होगा। इसके लिए दोपहर 2 बजे तक अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। इससे पहले, पहली पारी में सुबह 9 बजे से अभ्यर्थियों को एंट्री दी गई। 10 बजे परीक्षा केंद्रों के गेट बंद कर दिए गए थे। देरी से पहुंचे कई अभ्यर्थी एंट्री नहीं मिलने के कारण परीक्षा देने से वंचित रह गए। अलवर के जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेंटर पर एक अभ्यर्थी शराब के नशे में परीक्षा देने पहुंचा था। जैसे ही कर्मचारियों को पता चला तो उन्होंने उसे परीक्षा केंद्र से बाहर निकाल दिया। अजमेर के सावित्री स्कूल में अभ्यर्थियों के हाथों पर बंधे धागों (कलावा) को कैंची से काट दिया गया। कई कैंडिडेट्स के शर्ट पर मेटल के बटन थे, जिन्हें काटने के बाद ही एंट्री दी गई। जयपुर में एक परीक्षा केंद्र पर कुछ अभ्यर्थी फुल स्लीव्स शर्ट पहनकर आए थे। उनको शर्ट उतारने या आस्तीन काटने के बाद ही प्रवेश दिया गया। कुछ सेंटर्स पर महिला अभ्यर्थी अपने छोटे बच्चों को लेकर पहुंचीं। जब वे अंदर परीक्षा दे रही थीं तो उनके परिजन बच्चे को संभाल रहे थे। कुंडल और रबर बैंड खुलवाए भरतपुर के मास्टर आदित्येन्द्र उच्च माध्यमिक विद्यालय में महिला अभ्यर्थी के कानों के कुंडल और बालों में लगे रबर बैंड खुलवाए गए। सभी अभ्यर्थियों की मेटल डिटेक्टर से जांच की गई। सवाई माधोपुर के 72 सीढ़ी स्कूल में एंट्री गेट के बाहर ही कैंडिडेट्स के जूते उतरवा दिए गए। अभ्यर्थियों को करीब 200 मीटर नंगे पैर चलकर 72 सीढ़ियां चढ़ने के बाद परीक्षा केंद्र तक पहुंचना पड़ा। 1174 परीक्षा केंद्र बनाए एग्जाम के लिए 26 जिलों के 41 शहरों में 1174 सेंटर्स बनाए गए। सोमवार को परीक्षा के लिए 3 लाख 85 हजार 20 कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड हैं। साल 2021 की SI भर्ती परीक्षा नकल और पेपरलीक के कारण रद्द हो गई थी। इसलिए इस बार परीक्षा में सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। अब देखिए- परीक्षा केंद्र के बाहर के PHOTOS… …. SI भर्ती-2021 का वांटेड, जोधपुर में परीक्षा देते गिरफ्तार:बसों में भीड़, खिड़की से घुसे अभ्यर्थी, देरी से पहुंची कैंडिडेट, एंट्री नहीं मिलने पर बेहोश एसआई भर्ती-2021 रद्द ही रहेगी:हाईकोर्ट की एकलपीठ का फैसला बरकरार; कहा- आयोग में राजनीतिक नियुक्तियां नहीं होनी चाहिए … पल-पल की अपडेट के लिए ब्लॉग पढ़िए…

Jaimamart- Choose and Buy Online Grocery from a wide range of fruits, vegetables, baby care products, personal care products and much more. Shop Now ! www.jaimamart.com